डॉक्टर नमो नारायण मीणा और उनकी टीम ने जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों के लिए कंबल का वितरण किया गया। करौली, कैलादेवी सहित विभिन्न स्थानों पर 300 से अधिक कंबल वितरित कर जरूरतमंदों को सर्दी से बचाव करने में मदद की। टीम का उद्देश्य है कि कोई बेसहारा सर्दी और बीमारी में परेशान ना हो। टीम मेंबर देशराज कटारिया ने बताया कि डॉक्टर नमो नारायण मीणा, द्वारा आमन का पुरा, बस स्टैंड, कैला देवी मोड़, कैला देवी सहित विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद और बेसहारा लोगों के लिए कंबल का वितरण किया गया। टीम द्वारा 300 से अधिक लोगों को कंबल वितरित कर सर्दी से बचाव के लिए मदद की है। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा आगे भी लगातार कंबल वितरण और अन्य मदद का अभियान जारी रहेगा। डॉक्टर नमो नारायण ने कहा की सक्षम लोगों को हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। ताकि बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की मदद हो सके तथा देश को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस दौरान सुरेश अवाना, जसवंत बैंसला, राजेश पहाड़ी सहित अन्य मौजूद रहे।


