सर्दी से मिली कुछ राहत:प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान पाली का

पाली में पिछले एक-दो दिनों से सर्दी से कुछ राहत मिली है। लेकिन सुबह के समय अभी भी सर्दी का असर देखने को मिल रहा है। गुरुवार सुबह भी शहर में हल्का कोहरा छाया नजर आया। मौसम विभाग जयपुर के अनुसार प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान पाली शहर का 28.6 डिग्री दर्ज किया गया। वही सर्वाधिक न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) का 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पाली शहर की बात करे तो शहर के जोधपुर रोड पर सुबह के समय हल्का कोहरा छाया नजर आया। लोग सर्दी से बचने के लिए कई चाय की थड़ियों पर अलाव तापते नजर आए। तो कुछ लोग चाय की चुस्कियों के साथ सर्दी से राहत पाने का जतन करते दिखे। सर्दी के चलते सुबह के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कम ही देखने को मिली। पिछले एक-दो दिनों में न्यूनतम पारा में बढ़ोत्तरी हुई। ऐसे में सर्दी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार सुबह अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग जयपुर के अनुसार राज्य में दिसंबर के आखिरी सप्ताह में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। 25 दिसंबर को दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, जबकि 26-27 दिसंबर को उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर भरतपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में आगामी 48 घंटो में हल्की गिरावट होने की संभावना तथा राज्य में चल रहे कहीं-कहीं शीतलहर का दौर आगामी 3-4 दिन जारी रहने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *