भीलवाड़ा शहर सहित जिले भर में साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ होने के बाद आज दूसरे दिन भी भीलवाड़ा में घना कोहरा छाया है।सर्द हवाओं से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।आज के दिन की शुरुआत ओस उसकी बूंदों के साथ हुई।रात भर ओस पड़ने से मौसम काफी ठंडा है।ओस के चलते सुबह सवेरे शहर की सड़कें भीगी नज़र आई। सर्द हवाओं और ओस से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट हुई है। रात के तापमान में लगातार गिरावट से सर्दी का असर और तेज और गलन भरा हुआ है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं का भीलवाड़ा में भी असर नजर आ रहा है।सर्द हवाओं ने मौसम को ठंडा कर दिया है। हवाओं के साथ गलन और ठिठुरन भरी सर्दी ने आमजन का डेली रूटीन बिगाड़ दिया है।आज सुबह से शहर में कोहरा छाए रहने के कारण विजिबिलिटी काफी कम रही। इससे हाइवे पर चलने वाले फोर व्हीलर को हेडलाइट ऑन करके व्हीकल चलाने पड़े। कुछ दूरी पर ही देखने में मुश्किल हुई। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिवेट होने से बर्फबारी हुई है और इसी के चलते मैदानी इलाके में भी ठंड बढ़ने लगी है। बुधवार को भीलवाड़ा का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पर पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने जनवरी के पहले सप्ताह में कोहरे और से तेज ठंड की चेतावनी दी है। जबकि अगले सप्ताह में भी पारा सामान्य से कम रहने और सर्द हवाओं के चलने का अनुमान है। जनवरी के फर्स्ट वीक में एक वेस्टर्न डिस्टबेंस देश के उत्तरी हिस्सों से निकलेगा। इसका असर राजस्थान और भीलवाड़ा में भी रहेगा मौसम में बदलाव होगा बादल छाएंगे और मावट पड़ने का भी अनुमान है।


