आगर मालवा में बुधवार सुबह मौसम में बदलाव आया। शहर हल्की कोहरे की आगोश में ढका दिखाई दिया, जिससे विजिबिलिटी भी कुछ हद तक प्रभावित रही। जिले में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से ही आसमान में बादलों का लगातार जमावड़ा बना हुआ है। बादलों की घनी परत के कारण सूर्य की किरणें धरती तक नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे ठंड का असर और अधिक बढ़ गया है। सर्द हवाओं के चलते जनजीवन प्रभावित होने लगा है। सर्द हवाओं के बीच बच्चे स्कूल पहुंचने को मजबूर कड़ाके की ठंड का सबसे ज्यादा असर नौनिहालों पर देखा जा रहा है। सर्द हवाओं के बीच बच्चे स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। कई बच्चे गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए, वहीं अभिभावक भी बच्चों को ठंड से बचाने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतते दिखे। ठंड से बचाव के लिए शहर में लोग गर्म कपड़ों के साथ-साथ अलाव का सहारा ले रहे हैं। सुबह-शाम बाजारों और प्रमुख चौराहों पर अलाव जलाकर लोग हाथ सेंकते नजर आए। हालांकि, कड़ाके की ठंड के बावजूद लोग अपने दैनिक कार्यों के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं। तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट दर्ज पिछले दिनों से जारी मावठे की बारिश का दौर बुधवार को थम गया, लेकिन इसके बाद तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में लगातार बदलाव के चलते मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। चिकित्सकों ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने, गर्म पानी का सेवन करने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।


