सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, पारा पहुंचा 10 डिग्री:अलाव-गर्म पदार्थो से बचाव का प्रयास, शीतलहर का अलर्ट

रेगिस्तानी बाड़मेर में अब सर्दी तेवर दिखाने लगी है। तापमान गिरने के साथ सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। रात का तापमान में गिरकर 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। सर्दी की वजह से रोजाना की अपेक्षा मार्केट जल्दी बंद हो रहा है। वहीं दूध व गर्म पेय पदार्थो पर भीड़ देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने राजस्थान में शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। दरअसल, गुरुवार को बाड़मेर का अधिकतम पारा 27.1 और न्यूनतम पारा 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 3 दिनों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है। शुक्रवार को सुबह के समय ठंडी हवा चलने से ठिठुरन तेज थी। सुबह के समय लोग धूप में बैठकर बचने का प्रयास कर रहे है। दोपहर के समय धूप तेज होने के साथ सर्दी से राहत मिल रही है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, शाम होने के साथ ही बाजार से लोग जल्दी घरों में पहुंच जाते है। शहर में अब दूध की कड़ाई और ऊनी कपड़ों की स्टॉल पर युवाओं और महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। सर्दी से बचाव के लिए सड़क किनारे लोग और दुकानदार अलाव तापते नजर आ रहे है। इसके साथ ही गर्म कपड़ों की दुकानों पर खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन तक शीत लहर से राहत की संभावना नही है। बाड़मेर में रात और दिन के पारे मे गिरावट आई है। न्यूनतम पारा आगामी कुछ दिनों में 7-8 डिग्री का तापमान पहुंचने की संभावना है। 12 दिनों में न्यूनतम तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *