सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन…4 डिग्री तक लुढ़का पारा:सरगुजा संभाग के जिलों में कोहरा, 2 दिन शीतलहर का अलर्ट; 5 दिन ऐसा ही मौसम

छत्तीसगढ़ में उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। बीते दो दिनों में कई जिलों में रात का तापमान 3 से 4 डिग्री गिरा है। मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा संभाग के जिलों में कोहरा छाया रहेगा। दो दिन शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर के राज्यों में अच्छी बर्फबारी हो रही है और पहाड़ी राज्यों की तरफ से आ रही सर्द हवाओं की वजह से तापमान लगातार गिरा है। गुरुवार को 5 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बलरामपुर सबसे ठंडा रहा है। वहीं रायपुर में रात का पारा 12 डिग्री पहुंच गया है। रायपुर से लेकर सरगुजा और बस्तर तक अब फिर से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, यानी ठंड बरकरार रहेगी। कुछ जगहों पर 1 से 2 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है। रायपुर में आज ऐसा रहेगा मौसम आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। रायपुर समेत कुछ जिलों में दिन का पारा अभी भी 28 डिग्री के आस-पास ही बना हुआ है। हालांकि अब इसमें 1 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। केवल दुर्ग शहर में ही पारा 30 डिग्री के पार गया है। यही वजह है कि दिन में ठंड का एहसास नहीं हो रहा लेकिन रातें जरूर सर्द है, क्योंकि रात में यहां 9.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। बिलासपुर में रात का पारा 11 डिग्री उत्तर भारत से ठंडी हवाओं के कारण बिलासपुर में भी लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को 11 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। आज भी यही स्थिति रहने की संभावना है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से 4 जनवरी को न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है। प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम उत्तर भारत से ठंडी और ड्राई (शुष्क) हवाएं आ रही है। इसलिए ठंड ज्यादा महसूस हो रही है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। मौसम शुष्क ही रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *