कोरबा| शहर को उपनगर कुसमुंडा से जोड़ने वाली मुख्य सड़क के सर्वमंगला पुल के पास दोनों ओर की सड़कें खराब हो चुकी है। इसकी मरम्मत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बारिश में कोल डस्ट की कीचड़ छिटकने से राहगीर परेशान थे। कुसमुंडा की ओर से आवाजाही करने पर पुल पार करने के बाद राताखार बायपास तिराहे पर सड़क खराब होने से हादसे का भी डर बना हुआ है।


