सर्विस सेंटर में लगी आग, जाम में फंसा अग्निशमन

भास्कर इनसाइट सोमवार को चास मेनरोड फलमंडी स्थित बाइक सर्विस सेंटर के कचरा में आग लग गई। हालांकि आग से सर्विस सेंटर को कुछ खास नुकसान नहीं हुआ, लेकिन एक बड़ी घटना होने से टल गई। दरअसल आग लगने के बाद बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग काफी भड़क गई। कर्मियों ने चास अग्निशमन विभाग को फोन कर बुलाया, लेकिन दमकल चास प्रखंड कार्यालय से निकली, लेकिन समय पर पहुंच नहीं पाई। घटनास्थल से 500 मीटर दूर महावीर चौक पर रुक गई, क्योंकि यहां जाम लगा था। लगभग 15 से 20 मिनट तक दमकल की घंटी और सायरन बजती रही, लेकिन जाम के कारण दमकल फंसी रही। काफी मशक्कत के बाद दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन गनीमत रही कि कर्मियों ने निजी मोटर व जेट पंप से पानी डालकर आग पर काबू पा लिया था। त्योहार के सीजन में भी यहां प्रशासनिक व्यवस्था नहीं इन दिनों रमजान और होली त्योहार को लेकर उत्साह का माहौल है। खरीदारी करने के लिए जिले के कोने-कोने से लोग होलसेल मार्केटिंग करने के लिए चास मेनरोड पहुंच रहे हैं। ऐसे में भीड़ है, जिससे सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। भीड़ और सड़क पर खड़ी वाहनों के कारण यह समस्या है। बावजूद मेनरोड में ना तो ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है और ना ही चास थाना की पुलिस यहां काम कर रही है। मुख्य गोलचक्कर महावीर चौक पर सबसे अधिक जाम की स्थिति रहती है। यहां ऑटो स्टैंड व फुटपाथ पर दुकानें लोगों को सबसे अधिक परेशान करती है। लेकिन ट्रैफिक पुलिस की निगरानी सिर्फ धर्मशाला मोड़ से चेकपोस्ट गरगा पुल तक ही रहता है। सर्विस सेंटर में लगी आग।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *