सर्वेयर अपने ही खरीदी केंद्र की शिकायत लेकर पहुंचा कलेक्ट्रेट:वेयर हाऊस के प्रभारी पर लगाए आरोप; सामने आया VIDEO

रीवा में प्रशासन के आदेश के बाद भी कुछ धान खरीदी केंद्रों में खराब किस्म के धान की खरीदी की जा रही है। जिसके कुछ वीडियो भी निकल कर सामने आए हैं। बताया गया कि कलेक्टर के आदेश हैं कि खरीदी केंद्र पर अच्छे किस्म की साफ-सुथरी धान की खरीदी ही करनी है। लेकिन कलेक्टर के आदेश को दरकिनार करते हुए अमानक धान की खरीदी की जा रही है। जो वीडियो में देखने पर साफ नजर आ रहा है। इस बीच सेमरिया स्थित वेयर हाउस के सर्वेयर ने आपत्ति करने पर जान से मारने की धमकी देने और खराब धान की खरीदी की शिकायत कलेक्ट्रेट पहुंचकर की है। जानकारी के मुताबिक, ताजा मामला रीवा के सेमरिया थाना अंतर्गत कल्पना वेयर हाउस से निकलकर सामने आया है। जहां वेयर हाउस के ही सर्वेयर प्रकाश कुशवाहा ने बताया कि खरीदी केंद्र पर कंकड़, पत्थर, मिट्टी, बदरा खराब किस्म की धान खरीदी की जा रही है। जिसको लेकर बुधवार को मैंने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर समिति प्रबंधक के खिलाफ शिकायत की है। मामला उजागर करने पर मुझे धमकी दी गई है। समिति प्रबंधक पर लगाए धमकी देने के आरोप प्रकाश कुशवाहा ने बताया कि उसकी लगातार वेयर हाउस की समिति प्रबंधक द्वारा धमकी दी जा रही है, जिसको लेकर मैं सेमरिया थाने भी गया था। जहां पर मेरी सुनवाई नहीं की गई। धान खरीदी केंद्र के कुछ वीडियो भी उपलब्ध करवाए गए हैं। जिसमें धान खरीदी केंद्र में खराब धान देखी जा रही है। इसकी शिकायत प्रकाश कुशवाहा ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर नागरिक आपूर्ति निगम में की है। कलेक्टर ने भी धान खरीदी केंद्र में लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की बात कही थी। पूरे मामले में विभाग का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। कुछ वीडियो भी हाथ लगे हैं। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *