सर्वेश गुप्ता और दीनदयाल गुप्ता के बीच रोचक मुकाबला:खैरथल अनाज मंडी व्यापार समिति चुनाव, 3 बजे तक हुआ मतदान

खैरथल अनाज मंडी व्यापार समिति के अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को हुए चुनाव में व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मंडी का अवकाश होने के कारण बड़ी संख्या में व्यापारी मतदान करने पहुंचे। खैरथल व्यापार समिति कार्यालय में मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए सर्वेश गुप्ता और दीनदयाल गुप्ता के बीच सीधा मुकाबला है। चुनाव को लेकर मंडी परिसर में दिनभर व्यापारियों के बीच चर्चा, रायशुमारी और मनावन का दौर चलता रहा। चुनाव अधिकारी केदारनाथ खंडेलवाल और दिनेश डाटा ने बताया कि दोपहर 2:30 बजे तक 94.26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 349 मतदाताओं में से 329 व्यापारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगी। अध्यक्ष पद को लेकर दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में खासा उत्साह है और मुकाबला बेहद रोचक और कांटे का माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *