सर्वे में नए सवाल:पशुगणना में मालिक से पूछ रहे हैं… कितने शिक्षित हो, क्या खिलाते हो

इस साल 21वीं पशुधन गणना शुरू हो चुकी है और सर्वे करने वाले पशुधन मालिकों से पूछ रहे हैं कि आप कितने शिक्षित हो? पशुओं को क्या खिलाते हो? और आपके पशुओं की नस्ल कौन सी है? इस तरह के करीब 20 से अधिक सवाल पूछकर जानकारी भरी जा रही है। बीती पशुधन गणना वर्ष 2019 में हुई थी और उसमें मप्र देश में तीसरे स्थान पर था। पशु गणना में इस बार यह भी जानकारी ली जा रही है कि पशु किस स्थिति में घर के भीतर रखे जाते हैं। पशुधन मालिक के परिवार के सदस्यों और उनके रहन–सहन के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। सर्वे का एक महीना हो गया है और फरवरी में पूरा होगा।

वर्ष 2019 की गणना में मप्र में 6 करोड़ से अधिक पशु थे। इनमें गायों की संख्या 1,87,52,013, भैंसों की संख्या 1,03,07,131, भेड़ों की संख्या 3,24,148, बकरा-बकरी की संख्या 1,10,64,524 थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *