कोंडागांव| सर्व आदिवासी समाज ने वार्षिक मेले में वीआईपी कल्चर समाप्त करने की मांग को लेकर जिला अध्यक्ष बंगा राम सोढ़ी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर चार्ली ठाकुर, विधायक लता उसेंडी एवं नपा अध्यक्ष नरपति पटेल को संबोधित ज्ञापन दिया। समाज ने मेले में झूलों व मनोरंजन खेलों की दरें न्यूनतम रखने और वीआईपी पास व्यवस्था खत्म करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों के साथ आंदोलन की चेतावनी दी गई। कार्यक्रम में समाज के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।


