भरतपुर कलेक्ट्रेट के बाहर सर्व जाटव महासभा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। गृह मंत्री अमित शाह के बाबा साहब भीम राव अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान ये बाद समाज में काफी रोष है। सर्व जाटव महासभा के कहना है कि अगर केंद्रीय गृह मंत्री 2 दिन के अंदर अपने बयान पर माफी नहीं मांगते तो, समाज के लोग बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जिला जाटव महासभा के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा के अंदर बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के खिलाफ गलत शब्द बोले हैं। उन्होंने कहा था कि अंबेडकर आजकल फैशन बन गया है। जिसकी बदौलत आज तुम गृह मंत्री बने बैठे हो। देश पर राज कर रहे हो। समाज को गुमराह कर रहे हो। लोगों को लड़ाने का काम कर रहे हो। इस तरीके के भाषण देने में उन्हें शर्म नहीं आती। भगवान राम को बीजेपी वाले नहीं लेकर आये भगवान राम को हम भी पूजते हैं। हम भगवान राम को जन्मों से पूजते आ रहे हैं। भगवान राम सभी के हैं। अगर बीजेपी वाले ऐसे ही राम वाले होते तो अयोध्या में वह क्यों नहीं जीते। अब इनके उल्टे दिन आने वाले हैं। अभी समय है अगर बीजेपी वाले समझे तो, इनको जबाव जनता देगी। केंद्रीय गृह मंत्री अपने बयान पर माफी मांग लें नहीं तो, समाज बड़ा आंदोलन करने जा रहा है।


