सर्व ब्राह्मण अधिकार परिषद केंद्रीय की बैठक बुधवार को हुई। सर्वसम्मति से प्रमोद कुमार पांडेय को केंद्रीय अध्यक्ष बनाया गया। केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश के सभी राज्यों में प्रदेश कमेटी का गठन कर पदाधिकारियों का मनोनयन किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सर्व ब्राह्मण अधिकार परिषद देश के सभी ब्राह्मणों को एकजुट कर एक मंच पर लाने का प्रयास होगा। इस अवसर पर लक्ष्मी चंद दीक्षित, अयोध्या नाथ मिश्रा, संजीव कुमार मिश्रा, ज्ञान देव झा, आत्माराम द्विवेदी, अजय कुमार दुबे, संजीव कुमार चौधरी, राकेश तिवारी, पवन दुबे, अशोक कुमार पारिख, अजय तिवारी, राजीव तिवारी, जगरनाथ मिश्रा, प्रमोद सारस्वत व अन्य शामिल थे।


