मुंगेली | मुंगेली में सर्व ब्राह्मण परिषद की बैठक इंदिरा केशव विप्र भवन में आयोजित हुई, जिसमें अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना व शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक के दौरान उपनयन संस्कार कार्यक्रम आयोजित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। इस संबंध में अंतिम निर्णय 8 मार्च को प्रस्तावित अगली बैठक में लिया जाएगा। इसके अलावा विप्र भवन में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए फाल्स सीलिंग, विद्युत फिटिंग और अन्य आवश्यक सुविधाओं को शीघ्र पूर्ण करने पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महिला परिषद का गठन किया गया। मंजुला शर्मा को अध्यक्ष व निधि पौराणिक को सर्वसम्मति से शहर अध्यक्ष चुना गया। बैठक में परिषद के अध्यक्ष अवधेश शुक्ला सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है।


