सर्व ब्राह्मण समाज का परिचय सम्मेलन 12 जनवरी को:500 युवक-युवती होंगे शामिल; घर-घर जाकर कर प्रचार कर रहे समाजजन

सीहोर में सर्व ब्राह्मण एकता मंच के तत्वाधान में रविवार 12 जनवरी को प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन होगा। इसे लेकर विप्र समाज के पदाधिकारी घर-घर जाकर लोगों से सम्मेलन में शामिल होने की अपील कर रहे है। सम्मेलन में 500 से अधिक युवक-युवती और उनके परिजनों के अलावा बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होंगे। शनिवार को सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बैठक का आयोजन कर परिचय सम्मेलन की समिति में अखिल शर्मा, अध्यक्ष राजेश मोहन शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश तिवारी, सचिव नवनीत उपाध्याय को संयोजक बनाया गया है। मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि 12 जनवरी को शहर के यशराज गार्डन में होने वाले प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में करीब 500 से अधिक युवक-युवती शामिल होंगे। सभी के लिए भोजन और ठहरने के अलावा अन्य समितियों का गठन किया जाएगा। सम्मेलन के लिए प्रविष्टियां ऑनलाइन और ऑफलाइन कराई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *