राष्ट्रीय करणी सेना की ओर से 11 जनवरी को सुबह 11 बजे सर्व समाज के साथ विशाल भगवा रैली का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह और पदाधिकारी जया परमार, लक्ष्मी तंवर, तेज कंवर ने प्रेस वार्ता में सर्व समाज से आह्वान किया कि हिन्दू सनातन धर्म पर सर्व समाज को लेकर 11 जनवरी को सुबह 11 बजे भवानी निकेतन से प्रधान कार्यालय चित्रकूट स्टेडियम तक विशाल सर्वसमाज भगवा वाहन रैली निकाली जाएगी। जिसमें नारी शक्ति संगठन और हिन्दू समाज के सभी वर्गों के संगठन प्रमुखता से हिस्सा लेंगे। जिसमें सभी समाज संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे। शिव सिंह ने बताया- हमारा उद्देश्य सर्व समाज को साथ लेकर हिन्दू एकता कायम करना होगा। राष्ट्रीय करणी सेना हिन्दू धर्म पर कार्य करेंगी। विकसित हिन्दू राष्ट्र के संकल्प को पूरा करने में हमारा पूरा सहयोग रहेगा। राष्ट्रीय करणी सेना राष्ट्र हित में कार्य करेंगी।


