राजनांदगांव| सर लुई ब्रेल की जयंती पर दो दिवसीय आयोजन शहर में जारी है। माहेश्वरी भवन रामाधीन मार्ग में सम्मेलन का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ। ऑडिटोरियम में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। शनिवार को शहर के माहेश्वरी भवन से दृष्टिबाधितों के द्वारा रैली निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से गुजरी।


