सलूंबर क्षेत्र के लिए सीएम ने की दो बड़ी घोषणा:8 करोड़ की लागत से सड़क होगी चौड़ी, सोनार माता मंदिर का होगा विकास

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बजट 2026 पर सदन में चर्चा के दौरान सलूंबर विधानसभा क्षेत्र के लिए दो महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इन घोषणाओं का उद्देश्य क्षेत्र को विकास की नई दिशा देना है। बस्सी से सल्लाडा तक सड़क होगी चौड़ी इनमें सलूंबर जिले में बस्सी से सल्लाडा तक 8 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 8 करोड़ रुपए की स्वीकृति शामिल है। इस परियोजना से क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों और आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त होगी। सोनार माता मंदिर में होंगे विकास कार्य दूसरी घोषणा के तहत, जनजाति क्षेत्र के प्रमुख आस्था स्थल सोनार माता मंदिर, सलूंबर में विकास एवं सार्वजनिक सुविधाओं के काम करवाए जाएंगे। इन प्रस्तावित कार्यों में मंदिर परिसर का विकास, शौचालय निर्माण, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार शामिल है। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं से सलूंबरविधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण से आवागमन सुगम होगा, जबकि सोनार माता मंदिर के विकास से जनजाति समाज की आस्था को सम्मान मिलेगा। मुख्यमंत्री की घोषणाओं से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… बेरोजगारों के लिए सीएम की बड़ी घोषणा:25 हजार नए पदों पर भर्ती होगी; तीन शहरों के नाम बदले, पेंशन बढ़ाई

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *