सलूंबर में खेत से गांजे के पौधे पकड़े:605 किलो अवैध मादक पदार्थ जब्त, आरोपी फरार

सलूंबर जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कूण थाना पुलिस ने 605 किलोग्राम अवैध गांजे के हरे पौधे जब्त किए हैं। यह कार्रवाई दुर्गम क्षेत्र टेकण फला आडा मंगरा में की गई। आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। गश्त के दौरान पुलिस को खेत में दिखे पौधे
कूण थानाधिकारी निलेश कुमार अपनी टीम के साथ 22 फरवरी 2026 को एरिया डोमिनेशन और लोकल स्पेशल एक्ट की कार्रवाई के लिए गश्त पर निकले थे। गश्त के दौरान टीम टेकण फला आडा मंगरा पहुंची। वहां सड़क से कुछ दूरी पर एक खेत में संदिग्ध हरे पौधे दिखाई दिए। पुलिस ने जांच की तो पाया कि खेत में 4 से 5 फीट ऊंचे गांजे के पौधे खड़े थे, जिन पर फूल, बीज और कलियां लगी हुई थीं। पुलिस ने मौके पर ही ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से पौधों की वीडियोग्राफी की। इसके बाद गांजे के अवैध पौधों को जड़ों सहित उखाड़कर मिट्टी झटककर इकट्ठा किया गया। इन पौधों को प्लास्टिक के सफेद रंग के 24 कट्टों में भरकर सुई और प्लास्टिक धागे से सील किया गया। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर कुल 605 किलोग्राम गांजा पाया गया। पुलिस ने इस पूरे माल को सबूत के तौर पर जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दामा निवासी टेकण फला आडा मंगरा ने अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित एक गड्ढेनुमा खेत में यह अवैध गांजा बो रखा था। घटना के समय आरोपी मौके पर मौजूद नहीं था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। टीम की अहम भूमिका
कार्रवाई में थानाधिकारी निलेश कुमार के नेतृत्व में रमेश चंद्र, राजेश कुमार,मुफत लाल,उदय लाल,गजेन्द्र सिंह (विशेष भूमिका),भवानी सिंह (विशेष भूमिका),चंदू लाल (विशेष भूमिका),महेंद्र कुमार,नवीन,अरविंद सिंह एवं चालक नरेंद्र कुमार शामिल रहे। जिले में मादक पदार्थों पर सख्ती
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र’ के तहत जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती, तस्करी व बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस आमजन से भी अपील कर रही है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *