सलूंबर में 12 हजार लीटर बोतलबंद पानी सीज:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया जाएगा

खाद्य सुरक्षा विभाग ने ‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान के तहत सलूंबर जिले में बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने बोतलबंद पानी की एक इकाई से 12 हजार लीटर पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर सीज किया गया। खाद्य सुरक्षा दल ने सलूंबर औद्योगिक क्षेत्र स्थित मांगलिय फूड बेवरेज लिमिटेड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फर्म में कई गंभीर कमियां पाई गईं। मौके पर उपलब्ध पानी की नवीनतम परीक्षण रिपोर्ट IS:10500 मानक के अनुरूप नहीं थी। पेस्ट कंट्रोल की व्यवस्था भी सहीं नहीं मिली इसके अलावा, कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं थे और पेस्ट कंट्रोल की व्यवस्था भी सहीं नहीं पाई गई। मिलावट की आशंका के चलते, दल ने पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर का नमूना लिया। संबंधित बैच की 1 लीटर की कुल 12 हजार बोतलों को प्रयोगशाला रिपोर्ट प्राप्त होने तक सीज कर दिया गया है। डॉ. परमार ने बताया कि संबंधित प्रतिष्ठान को अधिनियम की धारा 32 के तहत सुधार (इम्प्रूवमेंट) नोटिस जारी किया जाएगा। निर्धारित समयावधि में नोटिस का पालन न करने पर कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह सोलंकी ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। कार्रवाई के दौरान प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश पुष्करणा, निशा मीना एवं सहायक शूरवीर सिंह मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *