सलूंबर में 30 किलो दूषित सामग्री नष्ट:10 सैंपल जांच के लिए भेजे, खाद्य सुरक्षा और औषधि नियंत्रण विभाग की कार्रवाई

होली त्योहार को देखते हुए सलूंबर जिले में खाद्य सुरक्षा और औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर की मिठाई, नमकीन,चाय-नाश्ता और कचोरी-समोसा दुकानों का निरीक्षण किया गया। यह अभियान जिला कलेक्टर अवधेश मीणा और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.महेंद्र कुमार परमार के निर्देशन में चलाया गया। कार्रवाई में 10 खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए,जबकि लगभग 30 किलो दूषित और अवधिपार सामग्री मौके पर नष्ट करवाई गई। सलूंबर के नाकोड़ा मिष्ठान व नमकीन भंडार पर निरीक्षण के दौरान रसगुल्ले का सैंपल लिया गया। यहां पाई गई लगभग 20 किलो दूषित खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसके बाद बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित श्री माजीसा स्वीट पर टीम ने कलाकंद, बेसन, रिफाइंड सोयाबीन तेल और नमक के सैंपल लिए। इस दुकान से भी 10 किलो दूषित और एक्सपायरी मिठाई नष्ट करवाई गई। इसके अलावा अन्य दुकानों से भी सैंपल लिए गए। सैंपल की रिपोर्ट में खाद्य सामग्री में अगर गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *