सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल के बच्चों ने जोन स्तर पर जीते गोल्ड

भास्कर न्यूज | गिरिडीह सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय सोशल साइंस ओलंपियाड-2025 में जोनल स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। ओलंपियाड फाउंडेशन नई दिल्ली की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में कक्षा चार के शाश्वत सिन्हा, श्रेयांश भूषण खंडवे, रिशीथ महर्षि और कक्षा पांच की सिद्धित पार्थ व नाइरा जैन ने गोल्ड मेडल हासिल किया। शनिवार को स्कूल की मॉर्निंग असेंबली में इन विजेताओं के अभिभावकों को आमंत्रित किया गया। उनकी उपस्थिति में स्वर्ण पदक विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कक्षा छह के वन्दना कुतरियार को स्कूल रैंक टू, अक्षत जैन को स्कूल रैंक वन, स्वस्तिक सागर, अमृत अग्रवाल को स्कूल रैंक वन, सिद्दार्थ कुमार को स्कूल रैंक थ्री, शुभम कुमार को स्कूल रैंक वन मिला। कक्षा सात के अक्षण अग्रवाल को स्कूल रैंक थ्री, वेदांश बगारिया को स्कूल रैंक टू, अनंत बरनवाल को स्कूल रैंक वन मिला।कक्षा आठ के अभिषेक कुमार शर्मा, नैरित जैन, आर्यन कुमार, वैभव कुमार, नमन कुमार, मंडल अभिषेक, अंकित कुमार मंडल, विशाल कुमार, आदित्य राज वर्मा को स्कूल रैंक टू मिला। प्रियांशु कुमार को स्कूल रैंक थ्री और रणदीप रोज को स्कूल रैंक वन मिला। सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रधानाचार्य ममता शर्मा ने सभी प्रतिभागियों की मेहनत की सराहना की। विद्यालय के प्रबंध निदेशक जोरावर सिंह सलूजा ने कहा कि प्रतियोगिता विद्यार्थी जीवन का अहम हिस्सा है। इससे विकास होता है और गतिशीलता बनी रहती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *