सलूम्बर पुलिस लाइन में मनाई धुलण्डी:एसपी-कलेक्टर ने जवानों के साथ डीजे पर किया डांस

सलूम्बर रिजर्व पुलिस लाइन में धुलण्डी उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार यादव और जिला कलेक्टर अवधेश मीणा सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारियों और जवानों ने एक साथ होली खेली। दोनों अधिकारियों ने पुलिस जवानों के साथ डीजे की धुन पर नृत्य किया और पर्व का आनंद लिया। अधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर धुलण्डी की शुभकामनाएं दीं। जिले के विभिन्न थानों से आए पुलिसकर्मियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। पुलिस लाइन परिसर में सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल था। डीजे पर बजते होली के गीतों पर जवानों और अधिकारियों ने रंगों की बौछार के बीच नाचते-गाते हुए पर्व का आनंद लिया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन चावला और डिप्टी एसपी हेरम्भ जोशी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जवानों के साथ उत्साहपूर्वक फिल्मी गीतों पर नृत्य किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *