सलूम्बर में OBC मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुमावत का स्वागत:डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाने का आह्वान, चुनाव में एकजुटता पर जोर दिया

सलूम्बर में ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने और आगामी चुनावों में एकजुट होकर विजय सुनिश्चित करने का आह्वान किया। डॉ. कुमावत के सलूम्बर आगमन पर नगर मंडल और ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उनके साथ देहात ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रेमचंद लोहार, महामंत्री तरुण टेलर, जिला मंत्री रोशन, कार्यकारी सदस्य रमेश गर्ग और जितेंद्र भी मौजूद रहे। संगठन की मजबूती के लिए काम करने के लिए कहा नगर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष विजेश भलवाड़ा, महामंत्री जयेश चौबीसा, पूर्व उपाध्यक्ष धुला भोई, पूर्व चेयरमैन भगवतीलाल सेवक, नगर संयोजक अनिल कुमार राव, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रमेश उस्ता,उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद लोहार, जितेंद्र पुरी गोस्वामी, बार एसोसिएशन जिला अध्यक्ष संजय मेहता, सोहन चौधरी और पूर्व महामंत्री राकेश पूर्बिया सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की डबल इंजन सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही आगामी चुनावों में सफलता की कुंजी है। देहात ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रेमचंद लोहार ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी चुनावों में पार्टी को विजय दिलाने का संकल्प लेने का आग्रह किया। नगर मंडल अध्यक्ष विजेश भलवाड़ा ने स्वागत भाषण देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया। ये रहे मौजूद इस अवसर पर तरुणजी पूर्बिया, सुंदर लोहार, विनोद टेलर, हितेश शर्मा, ग्रिजेश ताजवत, वैभव शर्मा, मानक सेन, भूपेंद्र टेलर, नरेंद्र पूर्बिया, किरीट पटेल, दिलीप सेन, ओबीसी झल्लारा मंडल अध्यक्ष भीम पटेल, जयसमंद मंडल अध्यक्ष रमेश डांगीर और झल्लारा युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश पांचाल सहित नगर मंडल के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार राव ने किया, जबकि आभार रमेश उस्ता ने व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *