सलैया में हनुमान सहस्त्रनाम हवन, संकीर्तन का आयोजन

सलैया में हनुमान सहस्त्रनाम हवन, संकीर्तन का आयोजन
कोतमा।
सलैया के बगीचा नाथ मंदिर में नव वर्ष के उपलक्ष में श्री हनुमान सहस्त्रनाम हवन संकीर्तन का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर 31 दिसंबर 2024 को विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण जनों ने भाग लिया। इस आयोजन के दौरान, 1 जनवरी 2025 से श्री राम नाम संकीर्तन एवं श्री हनुमान सहस्त्रनाम का हवन किया जाएगा एवं दिनांक 2 जनवरी 2025 को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। यह आयोजन नव वर्ष के उपलक्ष में शांति और समृद्धि की कामना के लिए किया गया है। बगीचा नाथ मंदिर के महंत श्री श्री 108 श्री पुजारी ने बताया कि यह आयोजन प्रत्येक वर्ष नव वर्ष के उपलक्ष में किया जाता है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं और श्री हनुमान सहस्त्रनाम का हवन करते हैं। इस कार्यक्रम में आयोजकों ने सलैया दुबेन टोला और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से अपील किया कि उत्साहपूर्वक भाग लेकर कैलेंडर नव वर्ष मैं गांव एवं देश की खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *