सवर्ण समाज ने जिला कमेटी का किया गठन, बबन बने संयोजक

भास्कर न्यूज | गढ़वा जिला सवर्ण समाज की बैठक लगातार दूसरे दिन रविवार को शहर के चिनिया मोड़ स्थित काली स्थान परिसर में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य हालिया प्रस्तावित बिल के विरोध में आंदोलन की रूपरेखा तय करना और संगठन को मजबूत करने के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन करना था। बैठक में बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोग शामिल हुए और बिल की प्रति लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया। बैठक में सर्वसम्मति से जिले के सभी प्रखंडों को ध्यान में रखते हुए जिला कमेटी का गठन किया गया। इसमें बबन सिंह को जिला संयोजक चुना गया। वहीं सह संयोजक के रूप में चंद्रमणि धर दुबे, प्रदीप कुमार चौबे, कमलेश पांडेय, कमलेश नंदन सिन्हा, संजय कुमार गोयल और संजय सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। नवगठित कमेटी को आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार करने, समाज के लोगों को एकजुट करने और जिले के सभी प्रखंडों में संपर्क स्थापित करने का दायित्व दिया गया। इसके अलावा बैठक में 11 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया। इस समिति में अंजनी तिवारी, जितेंद्र सिंह, मुरली श्याम तिवारी, प्रदीप मिश्रा, उमा शंकर द्विवेदी, अखिलेश तिवारी, अरविंद मिश्रा, अरविंद तिवारी, कमल चौबे, तृप्ता भानु और विपिन सिंह को शामिल किया गया है। समिति के सदस्य समाज से जुड़े मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने और आंदोलन को प्रभावी बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित बिल सवर्ण समाज के हितों के खिलाफ है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन चलाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक आवाज बुलंद की जाएगी। साथ ही समाज के सभी वर्गों से एकजुट होकर आंदोलन में भाग लेने की अपील की गई। बैठक में परमानंद धर दुबे, विपिन बिहारी सिंह, यशवंत सिंह, उपेंद्र तिवारी, मनोज मिश्रा, सुरेंद्र चौबे, सत्येंद्र चौबे, शौकत खान, सत्य प्रकाश पांडेय, वैभव मिश्रा, नवीन कुमार दुबे, छोटे लाल तिवारी, ब्रजेंद्र पाठक, संगीता सिन्हा, अभय कुमार दुबे, सूर्या सिंह, राजेंद्र तिवारी, अनुग्रह नारायण दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक के अंत में सभी ने एकजुटता के साथ आगे की रणनीति पर काम करने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *