सवाईमाधोपुर के भगवतगढ़ में एनीकट और खंडार में बनेंगी सड़कें:टोडरा में खुलेगा बिजली निगम का AEN ऑफिस; सीएम ने की घोषणा

राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को एप्रोप्रिएशन बिल के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सवाई माधाेपुर जिले के लिए कई घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री शर्मा ने खंडार में क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण के लिए 20 करोड रुपए की घोषणा की है। इसी तरह खंडार विधानसभा क्षेत्र के भगवतगढ़ कस्बे में क्षतिग्रस्त एनीकट के निर्माण के लिए एक करोड़ 12 लाख रुपए की घोषणा की है। वहीं खंडार विधानसभा के टोडरा में बिजली निगम का एईएन कार्यालय खोलने की घोषणा की है। इससे पहले सवाई माधोपुर में फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन (FTO) स्थापित करने की घोषणा की थी। इसके साथ ही जड़ावता गांव में पिछले साल आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए 75 करोड़ रुपए के विशेष राहत पैकेज का भी ऐलान किया गया था। बजट में जिले के लिए हुई महत्वपूर्ण घोषणाएं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *