सवाई माधोपुर के पुराने शहर में आज आवारा कुत्तों ने एक जंगली बिल्ली को घायल कर दिया इसकी सूचना लोगों ने वन विभाग को दी सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची यहां पहुंचकर टीम ने जयपुर बिल्ली को अपने कब्जे में लिया इसके बाद उसे रणथंभौर टाइगर रिजर्व के वेटरिनरी हॉस्पिटल लाया गया जहां उपचार के दौरान जंगली बिल्ली ने दम तोड़ दिया। जंगल से निकलकर आबादी वाले इलाके में आ गई जंगली बिल्ली रणथंभौर टाइगर रिजर्व के आरओपीटी रेंजर अश्वनी प्रताप सिंह ने बताया कि एक जंगली बिल्ली जंगल से निकलकर सवाई माधोपुर के पुराने शहर में आ गई थी। यहां जंगली बिल्ली आबादी वाले इलाके में आ गई थी। जिस पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने जंगली बिल्ली के घायल होने की सूचना दी। लोगों ने इस दौरान आवारा कुत्तों से जंगली बिल्ली को बचाया दिया और इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान यहां पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वन विभाग की टीम ने मौके से लोगों की भीड़ को दूर हटवाया। जिसके बाद जंगली बिल्ली को रणथंभौर टाइगर रिजर्व के वेटरनरी हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में जंगली बिल्ली ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद जंगली बिल्ली का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार कर दिया गया।


