सवाईमाधोपुर में पुलिसवालों ने भरा सफाईकर्मी की बेटी का मायरा:1.11 लाख का नेग और कपड़े भी दिए; शादी में जमकर नाचे

सवाई माधोपुर की कोतवाली थाने के पुलिसकर्मियों ने एक सफाईकर्मी के बेटे की शादी में मायरा (भात) भरा। पुलिसकर्मियों ने थाने में कार्यरत सफाईकर्मी राजेन्द्र उर्फ राजू की पत्नी को अपनी बहन मानकर यह भूमिका निभाई। एक लाख इक्कीस हजार रुपए भेंट किए इस अवसर पर कोतवाली थाना प्रभारी मदन लाल मीणा सभी पुलिसकर्मियों के शादी समारोह में पहुंचे। उन्होंने राजू की पत्नी को चुनरी ओढ़ाई और 1 लाख 11 हजार रुपए का नेग दिया और उपहार स्वरूप कपड़े भेंट किए। राजू कोतवाली थाने में 15 साल से कोतवाली थाने में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत हैं। डीजे पर पुलिसवालों ने डांस भी किया उनकी बेटी काजल और प्रियंका की शादी 19 फरवरी सवाई माधोपुर के पुराने शहर में हुई। राजू ने पूरे थाना स्टाफ को शादी में आमंत्रित किया था। जिस पर कोतवाली थाना पुलिस शादी में शिरकत करने पहुंची थी। यहां पहुंचकर पुलिसकर्मियों ने मायरा भरा। इसके बाद सभी पुलिसकर्मियों ने डीजे पर जमकर डांस भी किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *