सवाईमाधोपुर में बारिश के बाद फिर लौटी सर्दी:अधिकतम तापमान में 7 डिग्री की गिरावट, अगले 3–4 दिन साफ रहेगा मौसम

राजस्थान में सक्रिय हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से सवाई माधोपुर में बुधवार को हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने एक बार फिर सर्दी महसूस की। हालांकि गुरुवार सुबह मौसम साफ रहा और अच्छी धूप खिली। बारिश से दिन का तापमान 24°C तक पहुंचा बुधवार को शहर में अधिकतम तापमान: 24°C न्यूनतम तापमान: 13°C जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 31°C था। यानी एक ही दिन में 7°C की गिरावट दर्ज की गई। ठंडी हवाओं के कारण सुबह-शाम लोगों को हल्की सर्दी महसूस हुई। एक सप्ताह में ऐसे बदलता रहा मौसम पिछले सात दिनों में तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अब साफ रहेगा मौसम, तापमान फिर बढ़ेगा मौसम विभाग के अनुसार अब वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म हो गया है। गुरुवार को हल्के बादल छा सकते हैं। अगले 3–4 दिन मौसम साफ रहेगा। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। यानी फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है और दिन में गर्माहट बढ़ने लगेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *