सवाईमाधोपुर शहर में लेपर्ड के लिए विभाग ने लगाया पिंजरा:72 सीढ़ी स्कूल और डूंगरपाड़ा में ट्रैप, मूवमेंट से लोगों में डर

सवाई माधोपुर के पुराने शहर में लगातार लेपर्ड मूवमेंट से दहशत का माहौल है। वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए बुधवार देर शाम लेपर्ड को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया। प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण जानकारी के अनुसार खबर सामने आने के बाद नाका राजबाग के वनपाल विजय कुमार जसोरिया टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर हाल के दिनों में लेपर्ड देखे जाने वाले स्थानों की जानकारी जुटाई और संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। मॉनिटरिंग के बाद वन विभाग ने 72 सीढ़ी स्कूल परिसर तथा डूंगरपाड़ा में रमेश चंद शर्मा के मकान के पास पिंजरा स्थापित किया। गुरुवार सुबह तक लेपर्ड ट्रैप में कैद नहीं हो सका है, लेकिन वन विभाग की टीम मौके पर तैनात रहकर लगातार निगरानी कर रही है। पहले भी हो चुकी है दर्दनाक घटना उल्लेखनीय है कि नीम चौकी इलाके में कुछ समय पहले सात वर्षीय बालक विक्रम बंजारा की लेपर्ड के हमले में मौत हो गई थी। उस घटना के बाद वन विभाग ने एक लेपर्ड को पकड़ा था। अब एक बार फिर पुराने शहर में उसकी हलचल से लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय लोग वन विभाग से शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद लगाए हुए हैं, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *