सवाई माधोपुर एसपी ने राजस्थानी गानों पर किया डांस:पुलिसकर्मियों ने कंधों पर बैठाया, पुलिस लाइन मैदान में हुई होली

सवाई माधोपुर पुलिस लाइन मैदान में गुरुवार को पुलिसकर्मियों ने धुलंडी का उत्सव धूमधाम से मनाया। इस दौरान एसपी अनिल कुमार बेनीवाल ने जवानों के साथ रंगों से होली खेली और डीजे पर राजस्थानी गानों की धुन पर जमकर डांस किया। उत्साहित पुलिसकर्मियों ने अपने कप्तान को कंधों पर बैठाकर डांस कराया और रंग-गुलाल उड़ाते हुए जश्न मनाया। पुलिस लाइन में मनाई होली दरअसल, सवाई माधोपुर में करीब 40 साल बाद लगातार दो दिन धुलंडी खेली गई। त्योहार के दौरान शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। ड्यूटी पूरी करने के बाद गुरुवार को पुलिस अधिकारी और जवान पुलिस लाइन मैदान में एकत्र हुए और होली का उत्सव मनाया। पुलिसकर्मियों ने SP को कंधे पर उठाया कार्यक्रम के दौरान एसपी अनिल कुमार बेनीवाल के मैदान में पहुंचते ही पुलिसकर्मियों ने उन्हें कंधों पर बैठाकर डीजे तक लाया। इसके बाद उन्होंने जिले के पुलिस अधिकारियों, थानाधिकारियों और जवानों के साथ डीजे की धुन पर डांस किया। एसपी ने ‘खई के पान बनारस वाला’, ‘तेजाजी महाराज’ और ‘रींगस का भैरू’ जैसे राजस्थानी और लोकप्रिय गीतों पर भी थिरकते हुए उत्सव का आनंद लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *