सवाई माधोपुर में गर्मी दिखाने लगी असर:अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी, अधिकतम तापमान 32 पर पहुंचा

राजस्थान में सक्रिय हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर सवाई माधोपुर पर भी पड़ा था। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते राजस्थान कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। जिसका असर सवाई माधोपुर पर भी प देखने को मिला था। जिसका असर अब कम होने लगा। हालांकि मंगलवार सुबह यहां आसमान साफ रहा, लेकिन इस दौरान ठंडी हवाएं चलती रही। सवाई माधोपुर में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की‌ गई। सवाई माधोपुर में अब अधिकतम तापमान 32 डिग्री पर पहुंच गया है। पिछले एक सप्ताह का मौसम का हाल सवाई माधोपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। सवाई माधोपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। आगामी दिनों का मौसम का हाल मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते राजस्थान कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार सवाई माधोपुर में सात मार्च के बाद तापमान‌ में दो‌ से‌चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज होगी। जिसके बाद यहां गर्मी अपना कहर दिखाने लगेगी बढ़ेगी। हालांकि अभी‌ भी दिन में तेज धूप बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *