सवाई माधोपुर में तापमान 30 डिग्री पर पहुंचा:होली पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने के आसार

सवाई माधोपुर में तेज धूप ने तपन बढ़ा दी है। यहां लोग तेज धूप से गर्मी महसूस करने लगे हैं। लोगों को यहां तेज धूप से पसीने आने लगे हैं।सवाई माधोपुर में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते यहां पिछले 24 घंटे में एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। सवाई माधोपुर में एक सप्ताह में तापमान में उतार चढ़ाव सवाई माधोपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार और सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रविवार और शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में मौसम का मिजाज मौसम विभाग के अनुसार सवाई माधोपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च के पहले सप्ताह में होली के दौरान सवाई माधोपुर में गर्मी तेज होने की आशंका है। इस दौरान यहां तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जिसके बाद यहां हीट वेव भी चल सकती है‌।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *