सवाई माधोपुर में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। यहां सोमवार सुबह से ही धूप में तेजी देखी गई। यहां दिन के साथ रात को भी गर्मी बढ़ने लगी है। दिन में तेज धूप से लोगों के हाल बेहाल हैं। तेज धूप के चलते सवाई माधोपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। सवाई माधोपुर में एक सप्ताह में तापमान में उतार चढ़ाव सवाई माधोपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। आगामी दिनों में मौसम का हाल मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम ड्राय रहेगा। अगले दो-तीन दिन में न्यूनतम, अधिकतम तापमान में कुछ शहरों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी, जिससे होली के बाद प्रदेश में गर्मी और बढ़ेगी। आगामी समय में सवाई माधोपुर में तेज धूप के साथ गर्म हवाएं भी चलने के असर है यहां पर गर्मी इस सीजन में कुछ ज्यादा ही पढ़ने की संभावना है।


