सवाई माधोपुर में दूसरे दिन भी मौसम‌ रहा‌ साफ:अच्छी‌ धूप खिलने से लोगों को सर्दी से मिली राहत

सवाई माधोपुर में शनिवार को भी मौसम साफ और खुला नजर आया‌। यहां पिछले दस दिनों से धुंध और कोहरे का दौर जारी था। जिससे अब लोगों को निजात‌ मिली। शनिवार सुबह अच्छी‌ धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। यहां पिछले कुछ समय से यहां घना कोहरा और धुंध देखा जा रहा था। जिससे‌‌ अब राहत मिली है। पिछले 24 घंटे में सवाई माधोपुर में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट से फिर डबल डिजिट में पहुंच गया। सवाई माधोपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दो‌ दिन में बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में पांच जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिससे यहां राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। सात जनवरी से फिर तेज सर्दी पड़ने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *