सवाई माधोपुर में सोमवार सुबह धुंध और कोहरा छाया रहा। यहां पिछले दो तीन दिन से मौसम साफ था। इस पहले यहां दस दिनों तक धुंध और कोहरे का दौर जारी था। जिसके बाद अब फिर धुंध और कोहरे का दौर जारी है। सोमवार को सवाई माधोपुर में कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही।पिछले 24 घंटे में सवाई माधोपुर में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यहां फिलहाल पारा डबल डिजीट में बना हुआ है। एक सप्ताह का मौसम का हाल सवाई माधोपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तेज ठंड पड़ने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में आगामी समय में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिससे यहां भरतपुर संभाग के जिलों में बारिश होने की संभावना है। जिसके बाद फिर से तेज सर्दी का दौर शुरू होगा।


