सवाई माधोपुर में तेज सर्दी का दौर जारी है। यहां मंगलवार सुबह घना धुंध और कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते यहां विजिबिलिटी 40 से 50 मीटर तक रही। मौसम विभाग की ओर से सवाई माधोपुर में कोहरे को लेकर आज यलो अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार ही यहां घना कोहरा छाया रहा। मावठ के बाद सवाई माधोपुर में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यहां दूसरे दिन भी न्यूनतम तापमान सिंगल तापमान में बना रहा। सवाई माधोपुर में एक सप्ताह का मौसम का हाल सवाई माधोपुर में को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिर से मावठ पड़ने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शनिवार को मौसम में बदलाव की संभावना देखा गया था। जिसके बाद अब फिर से बारिश होने की संभावना है। जिससे घना कोहरा और तेज सर्दी पड़ने की संभावना है।


