सवाई माधोपुर में पारा 31 डिग्री पार:दिन में तेज धूप से बढ़ी गर्मी, सुबह-शाम हल्की ठंडक

सवाई माधोपुर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। तेज धूप के कारण दिन में गर्मी महसूस होने लगी है, जबकि सुबह और शाम को हल्की ठंडी हवाएं चल रही हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को दोपहर में तपन का सामना करना पड़ा। पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक सप्ताह में ऐसे बदला तापमान गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
बुधवार को अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा।
सोमवार और मंगलवार को अधिकतम 29 डिग्री तथा न्यूनतम 16 डिग्री दर्ज किया गया।
शनिवार और रविवार को अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा। लगातार बढ़ते तापमान से दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। होली तक और बढ़ सकती है गर्मी मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च के पहले सप्ताह में होली के दौरान तेज धूप रहेगी, जिससे गर्मी और बढ़ सकती है। इस अवधि में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *