सवाई माधोपुर में पारा 32 डिग्री‌ पर पहुंचा:तेज धूप से तपन लगी बढ़ने, लोगों को गर्मी सताने लगी

सवाई माधोपुर में दिन में दिन सर्दी के तेवर तीखे होने लगे हैं यहां तेज धूप अब लोगों को सताने लगी है। यहां दिन के साथ रात को भी गर्मी बढ़ने लगी है। वहीं दिन में तेज धूप से लोगों के हाल बेहाल हैं।तेज धूप के चलते यहां पर तापमान 32 डिग्री तक पहुंच गया है। सवाई माधोपुर में पिछले दो दिन से अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है।
सवाई माधोपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को सवाई माधोपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले यहां
रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आगामी दिनों में मौसम का हाल मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम ड्राय रहेगा। अगले दो-तीन दिन में न्यूनतम, अधिकतम तापमान में कुछ शहरों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी, जिससे होली के बाद प्रदेश में गर्मी और बढ़ेगी। आगामी समय में सवाई माधोपुर में तेज धूप के साथ गर्म हवाएं भी चलने के असर है यहां पर गर्मी इस सीजन में गर्मी ज्यादा पड़ने के आसार है। यहां होली बाद तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *