सवाई माधोपुर में दिनों दिन सर्दी कम होती जा रही है। यहां रोजाना तेज धूप के चलते तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। लगातार तापमान में बढ़ोतरी होने से सवाई माधोपुर वासियों को अब गर्मी महसूस होने लगी है। यहां गुरुवार सुबह हल्की ठंडी हवाएं भी चलती रही। वहीं इस दौरान यहां मौसम साफ रहा। यहां पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। एक सप्ताह में तापमान में उतार चढ़ाव सवाई माधोपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा। सवाई माधोपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार सवाई माधोपुर में एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने और तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना जताई है। इस दौरान यहां दिन तेज धूप देखने को मिल सकती है। अब आगामी दिनों में यहां रात का तापमान भी बढ़ने की संभावना है।


