सवाई माधोपुर में बुधवार को बारिश का यलो अलर्ट:मंगलवार सुबह आसमान में बादल छाए रहने से मौसम का मिजाज बदला

सवाई माधोपुर में मंगलवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। इसी के साथ ही यहां ठंडी हवाएं चलती रही। यहां पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव की संभावना है। जिससे यहां बुधवार को बारिश हो सकती है। इससे पहले सोमवार को यहां पूरे दिन तेज धूप देखी गई। तेज धूप के चलते यहां रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। एक सप्ताह में मौसम में उतार चढ़ाव सवाई माधोपुर में सोमवार को अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले यहां रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यहां शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले गुरुवार को भी 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को बारिश का यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने सवाई माधोपुर के लिए बुधवार को बारिश यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के मौसम में आज बुधवार बदलाव देखने को मिलेगा। दोपहर बाद बीकानेर, जयपुर, अजमेर संभाग के साथ जोधपुर संभाग के जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और ओले भी गिर सकते हैं। जिसका असर सवाई माधोपुर पर भी दिखाई देगा और यहां तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *