सवाई माधोपुर में भीषण गर्मी से मिली राहत:तेज अंधड़ और बारिश से पारे में आई गिरावट

सवाई माधोपुर में शनिवार शाम को मौसम में बदलाव देखा गया। यहां तेज अंधड़ के इलाकों में पेड़ भी गिर गए। अंधड़ से रणथंभौर रोड पर एक विशाल पेड़ गिर गया। जिससे यहां यातायात प्रभावित हुआ।
वहीं रात 10 बजे बाद‌ यहां करीब 20 मिनट तक तेज बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत‌ मिली। यहां शुक्रवार और शनिवार को मौसम विभाग की ओर से आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। जिसका असर तापमान पर पड़ा और पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। वहीं रविवार सुबह यहां मौसम साफ रहा। पिछले एक सप्ताह का मौसम का हाल
सवाई माधोपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में पड़ेगी तेज गर्मी
मौसम विभाग की ओर से जिले में दो दिन के लिए बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया था। इस दौरान शनिवार को भी यहां तेज आंधी चलने और बारिश देखी गई। जिसके बाद यहां रविवार से मौसम फिर से साफ रहा,‌ लेकिन इससे तापमान में गिरावट दर्ज हुई। मौसम विभाग के अनुसार अब आगामी समय में फिर से गर्मी अपना तेवर दिखाएगी। सवाई माधोपुर में आगामी समय में पारा 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *