सवाई माधोपुर में लिंक भेजकर ठगी करने वाला पकड़ा:कमाई केंद्र नाम की एप बना रखी थी; पीड़ित को चालान का मैसेज भेज 2.8 लाख हड़पे

सवाई माधोपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने मोबाइल एप से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक शातिर साइबर अपराधी को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी दिलेश्वर मेहर पुत्र विक्रम मेहर, निवासी किसड़ी, थाना बलौदा, जिला महासमुंद छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमाई केन्द्र नाम की मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाता था। चालान जैसा लिंक भेजा था कोतवाली थानाधिकारी मदन लाल मीणा ने बताया कि यह कार्रवाई SP अनिल कुमार के निर्देशन, ASP विजय सिंह मीणा और CO सिटी उदय सिंह मीणा के निकटतम सुपरविजन में की गई। घटना को लेकर मानस सिंह ने एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें मानस सिंह ने बताया कि उसे एक फर्जी एसएमएस के माध्यम से एक लिंक प्राप्त हुआ, जो देखने में किसी वैध संस्था से वाहन चालान भुगतान से संबंधित होना लग रहा था। फर्जी वेबसाइट से बैलेंस कटा लिंक पर क्लिक करने पर वह एक भ्रामक एवं फर्जी वेबसाइट पर पहुंच गया। इस धोखाधड़ीपूर्ण प्रस्तुति (Misrepresentation) के चलते उसके ICICI बैंक अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड से 2,08,783.36 लाख की अनधिकृत ऑनलाइन लेनदेन हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम को छत्तीसगढ़ रवाना किया गया। जहां से आरोपी दिलेश्वर मेहर को गिरफ्तार किया गया।फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और साइबर ठगी से जुड़े अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *