सवाई माधोपुर में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही:धुंध और कोहरे के साथ आसमान में छाए रहे‌ बादल

सवाई माधोपुर में धुंध और कोहरे का दौर जारी। यहां पिछले सप्ताह मावठ पड़ी थी। जिसके‌ बाद से ही यहां कोहरा और धुंध देखा जा रहा है। सोमवार को‌ यहां घना कोहरा और धुंध छाई रही। इस दौरान यहां दोपहर तक सूर्य देव के दर्शन हुए। जिसके बाद यहां अच्छी धूप देखी गई। हालांकि इस दौरान यहां पर तेज ठंडी हवाएं चलती रही। वहीं मंगलवार सुबह घना कोहरा से विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही। सवाई‌ माधोपुर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। जिसके चलते यहां मंगलवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे। वहीं पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। तापमान में गिरावट के साथ ही सवाई माधोपुर में न्यूनतम तापमान फिर से एक बार सिंगल डिजिट में पहुंच गया।सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को यहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को‌ अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गुरुवार को‌ अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सवाई माधोपुर में एक सप्ताह बाद पारा डबल डिजिट में पहुंचा है। कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो सप्ताह तक सवाई माधोपुर में तेज ठंड पड़ने की संभावना है। इस दौरान सवाई माधोपुर में घना कोहरा छाया रहने के आसार है। जिससे जनजीवन प्रभावित रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *