सवाई माधोपुर में शिव-मंदिर को 500 किलो फूलों से सजाया:शिवाड़ में मेला शुरू, झांकी और शोभायात्रा निकाली

सवाई माधोपुर में शिवालयों में सुबह से भक्त बाबा भोलेनाथ के दर्शन-पूजा के लिए पहुंच रहे हैं। सवाई माधोपुर के रणथंभौर रोड स्थित अमरेश्वर महादेव मंदिर में अलग-अलग शहरों से मंगवाए गए लगभग 500 किलो ताजे फूलों से भगवान श्रृंगार किया गया। वहीं मंदिर परिसर में फूलों की झांकी सजाई गई। इसी तरह शिव मंदिर बजरिया, शहर के भवानी शंकर मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर में भी सुबह से भक्तों की लंबी लाइनें लगी रही। यहां लोग भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना करते दिखे। शिव परिवार की शोभायात्रा शिव की नगरी शिवाड़ में रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर मेले की शुरुआत हुई। इस दौरान यहां शोभायात्रा भी निकाली गई। जिसमें भगवान शंकर, गणेश जी सहित विभिन्न देवी-देवताओं की झांकी सजाई गई। इस दौरान पूरा कस्बा बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। यहां हजारों की संख्या में भक्तों ने घुश्मेश्वर महादेव मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की तथा मनौती मांगी। देखें शिव भक्ति की तस्वीरें शिवलिंग की परिक्रमा कर खुशहाली की कामना की महाशिवरात्रि पर महिलाओं ने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की और परिक्रमा लगाई। इस दौरान भक्तों की भीड़ की अधिकता को देखते हुए भक्तों को कतारों में खड़ा रहना पड़ा। मंदिर ट्रस्ट प्रशासन द्वारा भक्तों को बारी-बारी से जल हरि में स्थापित शिवलिंग के दर्शन कराए गए। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहे तथा बाजारों एवं अन्य स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल के जवान तैनात रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *