सवाई माधोपुर में सड़क निर्माण के नाम कट रहे पेड़:भू प्रेमी संगठन ने कलेक्टर से पेड़ों की कटाई रोकने की मांग

सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में सड़क निर्माण एवं विकास कार्यों के नाम पर लगातार हरे-भरे पेड़ों की कटाई की जा रही है। जिसे लेकर भूप्रेमी परिवार संगठन (भूप्रेमी जनसेवा समिति) ने गहरी चिंता व्यक्त की है। संगठन की ओर से जिला कलेक्टर को पत्र सौंपकर मंडी रोड, अन्वेषण भवन, सिविल लाइन सहित कई क्षेत्रों में सैकड़ों पेड़ों की कटाई पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई है। कलेक्टर से हरे पेड़ों को काटने के मामले की जांच की मांग संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि विकास के नाम पर पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जबकि दिल्ली जैसे महानगरों में सड़क निर्माण के दौरान पेड़ों को सुरक्षित रखते हुए कार्य किए जाते हैं, वहीं सवाई माधोपुर में बिना विकल्प के वृक्षों को काटा जा रहा है।
पूर्व में मुख्य बाजारिया क्षेत्र में भी डिवाइडर निर्माण के दौरान बड़े-बड़े छायादार वृक्ष काटे गए थे। उस समय प्रशासन द्वारा नए पेड़ लगाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन वर्षों बाद भी पर्याप्त वृक्षारोपण नहीं हुआ। इसके कारण आज वह क्षेत्र गर्मियों में अत्यधिक गर्म हो गया है। संगठन ने मांग की है कि पेड़ों की कटाई पर तुरंत रोक लगाई जाए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सवाई माधोपुर स्थापना दिवस समारोह के दौरान दशहरा मैदान में भी सैंकड़ों पेड़ काटे गए थे। जिसके बाद अब सड़क निर्माण के नाम पर पेड़ों की कटाई जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *