राजस्थान में शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसका असर सवाई माधोपुर में भी देखने को मिल रहा हैं। सवाई माधोपुर में पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट जारी है, जिससे यहां सर्दी बढ़ गई है। सवाई माधोपुर में बुधवार को सर्द हवाएं गलन का एहसास करा रही है। यहां गुरुवार को सुबह से लेकर शाम तक धूप रही, लेकिन ठंडी हवाएं भी महसूस की गई। रात को शीतलहर से गलन को और बढ़ा दिया। गुरूवार को सवाई माधोपुर में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार—पांच दिन सर्द हवाओं का दौर जारी रहेगा। तेज सर्दी पड़ने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार पूरे दिसंबर माह में तेज सर्दी पड़ने की संभावना है, लेकिन इस सप्ताह सुबह व शाम को अधिक सर्दी का असर दिखेगा। दोपहर तेज धूप सर्दी से राहत दे रही है। गांवों से लेकर शहर में चौक-चौराहों पर अलाव भी जलने लगे हैं। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से बढ़ी सर्दी
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और सर्द हवाओं की वजह से सवाई माधोपुर में तापमान गिरावट हुई है। जिसके चलते सर्दी का असर बढ़ रहा है। बर्फबारी के असर से सवाई माधोपुर में शीतलहर का दौर जारी है। इसी कारण से यहां पूरे माह कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है।


