सवाई माधोपुर में सात साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:धोखाधड़ी के पांच मामले दर्ज, पुलिस ने एमपी से पकड़ा

सवाई माधोपुर पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में सात साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एसीजीएम कोर्ट की ओर से पांच स्थाई वारंट जारी किए हुए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी कमल किशोर (60) को विजयनगर ग्वालियर (एमपी) से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पांच मामले दर्ज मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि भरतपुर रेंज के आईजी कैलाश विश्नोई के निर्देशानुसार फरवरी माह में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन शिकंजा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ASP विजय सिंह मीणा सीओ सिटी उदय सिंह के सुपरविजन में थाना मानटाउन पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा स्थाई वारंटी कमल किशोर को ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना मानटाउन सवाई माधोपुर में साल 2019 के कुल पांच मामले में दर्ज हैं। इनमें धोखाधड़ी और चिटफंड अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। आरोपी इन सभी मामलों में पिछले 7 सालों से फरार चल रहा था। एसीजेएम कोर्ट सवाई माधोपुर की ओर से आरोपी के खिलाफ पांच स्थाई वारंट जारी किए गए थे। इसके बाद टीम बनाकर अलग-अलग जगह दबिश दी गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *